Showing posts with label अर्थशास्त्र. Show all posts
Showing posts with label अर्थशास्त्र. Show all posts

Saturday, 18 December 2021

[ अर्थशास्त्र का परिचय ]

"अर्थशास्त्र" को अंग्रेज़ी भाषा में "Economics" कहा जाता है । "Economics" शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों 'Oihos' (household) तथा 'Nemein' (to manage) से लिया गया है, जिनका अर्थ है 'घरेलू प्रबन्ध' (Household Management) । यूनान के विश्वविख्यात दार्शनिक अरस्तू ने अपनी पुस्तक Politics में अर्थशास्त्र को 'गृह-प्रबन्धन का विज्ञान' बताया । उनके अनुसार अर्थशास्त्र का सम्बन्ध 'विनिमय तथा धन-प्राप्ति' से है । इसी प्रकार प्राचीन भारतीय विद्वानों में मनु ने अपनी पुस्तक 'मनुस्मृति' तथा कौटिल्य ने अपनी पुस्तक 'अर्थशास्त्र' में अर्थशास्त्र को मुख्यतः 'राज्य के आर्थिक क्रियाकलापों' तक सीमित रखा ।

अर्थशास्त्र का जन्म सन् 1776 में हुआ जब एडम स्मिथ की 'An Enquiry into the Nature and Cause of the Wealth of Nations' नामक पुस्तक प्रकाशित हुई । इसी कारण एडम स्मिथ को अर्थशास्त्र का जन्मदाता (Father of Economics) कहा जाता है ।