Saturday, 1 January 2022

[ राजनीति शास्त्र का परिचय ]

राजनीतिराजनीति विज्ञान क्रमशः अंग्रेजी शब्द Politics तथा Political Science शब्दों के अनुवाद हैं । अंग्रेजी का Politics शब्द ग्रीक भाषा के Polis तथा Politiea से बना है, जिसका अर्थ है नगर-राज्य । यूनान में एक समय छोटे-छोटे राज्य होते थे, जिनको नगर राज्य कहा जाता था तथा इन नगर-राज्यों से सम्बंधित अध्ययन को Politics नाम दिया । प्रसिद्द यूनानी राजनीतिक दार्शनिक अरस्तू ने भी अपने राज्य विषयक ग्रन्थ का नाम इसलिए Politics रखा था । इस प्रकार कह सकते हैं कि - "राजनीतिक विज्ञान वह सामाजिक विज्ञान है, जो राज्य से सम्बंधित विषयों जैसे यथा, राज्य की प्रकृति, उद्भव, विकास, कार्य, प्रकार तथा उसकी शासन-व्यवस्था आदि का अध्ययन करता है ।"

🔘 प्रचलित परिभाषायें :

"Political Science begins and ends with the State." राजनीति शास्त्र के ज्ञान का आरम्भ राज्य से होता है और उसका अन्त भी राज्य से होता है । .... Garner 

"Political Science considers the state as an institution of power in the totality of its relations." राजनीति विज्ञान राज्य का अध्ययन एक शक्ति-सम्पन्न संस्था के रूप में उसके सम्पूर्ण सम्बन्धों सहित करता है । .... Gareis 

"Political Science is the science which is concerned with the state, which endeavors to understand and comprehend the state in its fundamental conditions, in its essential nature, its various forms of manifestation, its development." राजनीति शास्त्र वह विज्ञान है, जो राज्य से सम्बंधित है, जो राज्य की मूल अवस्थाओं उसकी तात्विक प्रकृति, उसकी अभिव्यक्ति के विभिन्न रूपों तथा उसके विकास को समझने और जानने का प्रयास करता है । .... Bluntschli 

"Political Science is that part of social science which treats of the state and the principles of government." राजनीति शास्त्र समाजशास्त्र का वह अंग है, जो राज्य के मूल आधारों तथा शासन के सिद्धांतों की विवेचना करता है । .... Paul Janet 

"Political Science deals with the general problems of the State and Government." राजनीति शास्त्र राज्य और सरकार दोनों का अध्ययन करता है । .... Gilchrist   

"Political Science may be defined as the science of the state. It deals with the associations of human beings that form political units, with the organisation of their governments, and with the activities of the governments." राजनीति शास्त्र को राज्य का विज्ञान कहा जा सकता है । इसका सम्बन्ध राजनीतिक इकाइयों के रूप में संगठित मानवीय समुदायों, उनके शासन-संगठन एवं इनकी गतिविधियों से होता है । .... Gettell 

"Political Science deals with government." राजनीति शास्त्र का सम्बन्ध केवल शासन से होता है । .... Leacock 

"Political Science investigates the phenomena of Government as Political Economy deals with wealth, Biology with life, Algebra with numbers and Geometry with space and magnitude." जिस प्रकार अर्थशास्त्र सम्पत्ति से, जीव-विज्ञान जीवन से, बीजगणित अंकों से, रेखागणित स्थिति और परिमाण से सम्बंधित है, ठीक उसी प्रकार राजनीति शास्त्र सरकार से सम्बंधित है । .... Seeley  

"Political Science is concerned with the functions in society of control." राजनीति शास्त्र का सम्बन्ध उस सबसे है, जो समाज में नियन्त्रण करता है । .... Catlin 

🔘 राजनीति शास्त्र का क्षेत्र अथवा विषयवस्तु :

  • राज्य की प्रकृति का अध्ययन
  • राज्य के अतीत का अध्ययन 
  • राज्य के वर्तमान स्वरुप का अध्ययन 
  • राज्य के भावी या आदर्शवादी स्वरुप का अध्ययन 
  • शासन या सरकार का अध्ययन 
  • संविधान का अध्ययन 
  • राजनीतिक विचारों का अध्ययन 
  • अन्तर्राष्ट्रीय विधि का अध्ययन 
  • अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों का अध्ययन 


No comments:

Post a Comment